RAIPUR

नक्सल-मुक्त होने के बाद पहला राज्य-उत्सव, रखी जाएगी भविष्य के सपनों की नींव

लगभग 40 हजार वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के छब्बीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में हो गया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन कर रहे हैं, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। राज्य के नक्सल-मुक्त हो जाने के बाद यह पहला राज्य-उत्सव है, जिसमें भविष्य के सपनों की नींव रखी जाएगी।

देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कुशल कारीगरों ने इस आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया है। यहां स्थित शासकीय मंडपों में विभिन्न सरकारी विभागों की विकासात्मक योजनाओं, राज्य की ऐतिहासिक उपलब्धियों और भविष्य की महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

आयोजन के दौरान दर्शकों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने शहर से आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए छह अलग-अलग मार्ग तय किए हैं। परिसर के आसपास लगभग 40 हजार वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दर्शकों की सुगम आवाजाही बनाए रखने तथा मैदान के भीतर भीड़ का दबाव कम करने के उद्देश्य से आयोजन स्थल पर दो विशाल प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। संपूर्ण क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है।

 

Related Articles

Back to top button