अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान रजबंधा मैदान के पास युवक चाकू सहित पकड़ाया
आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

AINS NEWS… रायपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30.04.2026 की शाम थाना मौदहापारा क्षेत्र अंतर्गत रजबंधा मैदान के पास एक चाय ठेले पर थाना प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा औचक चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उक्त युवक के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जाफर अली पिता शमशाद अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी धरसीवां बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर उसे हिरासत में लिया गया है तथा उसके विरुद्ध थाना मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।




