क्राइमदुर्ग

दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: हेरोइन कारोबार का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 8 और 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के पास हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 21.18 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये नगद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख 84 हजार 400 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 8 और 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button