10वीं 12वीं पास बच्चों के उज्जवल भविष्य का सुनहरा अवसर, डिप्लोमा/पोस्ट डिप्लोमा कर नौकरी की 100% गारंटी
"केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान" यह रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है

AINS NEWS… 10वीं 12वीं पास बच्चों के लिए प्लास्टिक के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं लेकिन जानकारी के आभाव में वे यहां तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, वे सोचते हैं कि इसके लिए कहां एडमिशन लेना होगा? फीस कितनी होगी और क्या इससे हमें नौकरी मिलेगी?

बच्चों के इन सभी सवालों का एक ही जवाब है सिपेट, सिपेट यानी “केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान” यह रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, जहां ढेरों बच्चे अपने भविष्य को गढ़ रहे हैं, यहां प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, प्लास्टिक मॉडल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम संचालित है।

संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ आलोक साहू ने बताया कि हमारे देश में प्लास्टिक की प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष खपत करीब 15.5 किलोग्राम है वहीं विश्व में यह करीब 32 किलोग्राम है। इसके अलावा आज हर क्षेत्र में प्लास्टिक की उपयोगिता बढ़ रही है। ऐसे में सिपेट बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए एक उपयोगी संस्थान है।
उन्होंने बताया कि आगामी कुछ वर्षों में भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर सरोरा में प्लास्टिक पार्क की स्थापना करने जा रहा है जहां सिर्फ प्लास्टिक बनाने वाले उद्योग ही लगाए जाएंगे।
बता दें कि सिपेट की पूरे देश में 42 ब्रांच है और छत्तीसगढ़ में दो रायपुर और कोरबा में है, जहां से डिप्लोमा धारी बच्चे आज एक अच्छे मुकाम में है और लाखों का पैकेज प्राप्त कर रहे हैं। यहां एडमिशन लेने के लिए 30 मई अंतिम तिथि है, जिसका एंट्रेंस एग्जाम 7 जून को संपूर्ण भारत में आयोजित है, इसे उत्तीर्ण कर विद्यार्थी सिपेट में एडमिशन के योग्य हो जाएगा।



