गरियाबंद

जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए जनता : श्रीमती बिन्दु सिन्हा

डीजल-पेट्रोल की बचत से जहां आम नागरिकों का खर्च कम होगा, वहीं देश की ऊर्जा निर्भरता भी कम होगी

AINS NEWS गरियाबंद… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर जारी आर्थिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का प्रभाव लगभग सभी देशों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में देश के संसाधनों का संतुलित उपयोग और आत्मसंयम राष्ट्रीय मजबूती का आधार बनता है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम ना हो कुछ समय सोना कम खरीदें, डीजल पेट्रोल कम उपयोग करें, विदेश भ्रमण कम करें, किसान फर्टिलाइजर कम उपयोग करें इसका अर्थ किसी प्रतिबंध का नहीं बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी का आह्वान है।

भाजपा जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिन्दु सिन्हा ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की बचत से जहां आम नागरिकों का खर्च कम होगा, वहीं देश की ऊर्जा निर्भरता भी कम होगी। इसी प्रकार अनावश्यक विदेश यात्राओं में कमी से विदेशी मुद्रा का संतुलन मजबूत होगा। सोने की अत्यधिक खरीद पर संयम रखने का संदेश भी देश की आर्थिक स्थिरता और निवेश संतुलन को ध्यान में रखकर दिया गया है।

खेती में कम उर्वरक उपयोग जहां किसानी के खर्चे को कम करेगी समाज को सही गुणवत्ता युक्त अनाज प्राप्त होगा। आज आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक नागरिक राष्टहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।

Related Articles

Back to top button