क्राइम

तात्कालिक विवाद बना घटना का कारण, दोनों पक्षों के 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

थाना पुरानी बस्ती की त्वरित करवाई चंद घंटे में आरोपीगण गिरफ्तार

AINS NEWS… पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि भाठागांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना पर तत्काल डायल-112 एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मिले घायलों को तत्काल उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया। घटना में एक -एक घायल को चाकू से भी चोट आई है।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास रुके हुए थे, जहां सामान्य बातचीत के दौरान तात्कालिक विवाद हुआ और देखते ही देखते लड़ाई-झगड़े का रूप ले लिया।

मामले में थाना पुरानी बस्ती में दोनों पक्षों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पार्टी क्रमांक – 01

अपराध क्रमांक – 216/2026

धारा – 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता
*गिरफ्तार आरोपीगण*

1. सैयद अनीस अली, पिता हनीश अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति माता मंदिर के पीछे, सुभाष नगर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
2. सोहेल खान, पिता सिराजुद्दीन खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी दीप्ति किराना स्टोर्स के पास, सुभाष नगर कुकरीपारा, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
3. शेख फैजल, पिता शेख बाबू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गौतम नगर, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर।

जप्त मसरूका – चाकू, मोटरसाइकिल
————-

र्पाटी क्रमांक – 02
अपराध क्रमांक – 217/2026

धारा – 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता

*गिरफ्तार आरोपीगण*

1. शिवम शर्मा, पिता प्रमोद शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी करण नगर, संतोष पान पैलेस के पास, न्यू चांगोरभाठा, थाना डीडी नगर, जिला रायपुर।
2. करण सिंह ठाकुर, पिता विकास सिंह ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संतोषी चौक, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
3. परमेश्वर वैष्णव, पिता बलराम दास वैष्णव, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंकालू दुकान के पीछे, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
4. पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव, पिता दिलीप ध्रुव, उम्र 42 वर्ष, निवासी गणेश चौक के पास, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।

जप्त मशरूका
चाकू, बेल्ट एवं डंडा

*कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही*

 

Related Articles

Back to top button