क्राइमबिलासपुर

किन्नर की हत्या, साथी किन्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा

AINS NEWS… सकरी थाना क्षेत्र में किन्नरों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार देर रात एक किन्नर की हत्या कर उसका शव धान के खेत में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका की साथी किन्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

सकरी क्षेत्र में रहने वाली किन्नर तनु खान सोमवार रात अपनी एक साथी किन्नर के साथ हाईवे की ओर गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तनु घर नहीं लौटी। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने धान के खेत में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान तनु खान के रूप में की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर तनु के साथ गई साथी किन्नर को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में लगातार पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात किस तरह हुई इसकी जानकारी पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सकरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button