आरडीए के अफसरों पर हुआ एआईएनएस की खबर का असर, कमल विहार सेक्टर 4 की समस्याओं को सुनने आये अधिकारी
कमल विहार सेक्टर 4 में व्याप्त गन्दगी को प्रमुखता से दिखाया था एआईएनएस ने

AINS NEWS… ऐसा क्यों होता है कि जब किसी भी समस्या को मीडिया के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है तो अधिकारी उस समस्या का समाधान करने पहुंचते हैं, वरना वह समस्या समस्या ही बनी रहती है। जो भी हुआ अच्छा हुआ कम से कम रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी रहवासियों की समस्या जानने तो पहुंचे।

कमल विहार के सेक्टर 4 में इतनी ज्यादा मात्रा में गंदगी व्याप्त थी कि उसे रास्ते से गुजरना भी दूभर सा था। एआईएनएस के यूट्यूब चैनल ने अपने बुलेटिन में इस समस्या को स्थान देते हुए प्रमुखता से खबर बनाई और इसे अधिकारियों तक पहुंचाया तब जाकर अधिकारी कुंभकर्णी नींद से जागे।

अगले ही दिन रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी कमल विहार के सेक्टर 4 में पहुंचे और लोगों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। लोगों ने सबसे पहले साफ सफाई फिर गार्डन का निर्माण और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगे पूरी की जाएगी।




