गरियाबंद में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार: 2 चैन माउंटेन मशीन और 1 रेत लोड हाइवा जब्त
महानदी क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक चैन माउंटेन मशीन जब्त की

AINS NEWS… कलेक्टर बीएस उइके के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मशीन और वाहन जब्त किए हैं।

खनिज विभाग के अनुसार 24 मई 2026 की रात करीब 2:30 बजे ग्राम पितईबंद स्थित महानदी क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक चैन माउंटेन मशीन जब्त की। सुरक्षा की दृष्टि से मशीन को ग्राम पंचायत पितईबंद के सरपंच की सुपुर्दगी में दिया गया। वहीं राजिम से फिंगेश्वर मार्ग पर रेत से भरा एक हाइवा भी पकड़ा गया, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए पांडुका थाना में रखा गया है।

इसके अलावा 25 मई 2026 को ग्राम नांगझर, तहसील छुरा में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित मशीन/वाहन को जब्त कर थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी अर्चना ठाकुर (माइनिंग सहायक अधिकारी) और कोमल ध्रुव (माइनिंग इंस्पेक्टर) द्वारा दी गई




