गरियाबंद

महंगाई और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दाम के विरोध में पैदल मार्च

किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की उठी मांग

AINS NEWS गरियाबंद… पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा निकालकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,किसान और आम नागरिक शामिल हुए।हाथों में कांग्रेस की झंडी और तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई,खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है,वहीं किसानों को खेती के लिए पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही है,जिससे खरीफ सीजन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

वही पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन से लेकर दैनिक जरूरत की वस्तुओं तक सब कुछ महंगा हो गया है। दूसरी ओर किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों में भारी नाराजगी है।

पदयात्रा तिरंगा चौक पहुंचने के बाद सभा में तब्दील हुई,जहां कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार चित्रेश देवांगन को राज्यपाल और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में कमी करने तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर पवन सोनकर,रमेश शर्मा,नीरज ठाकुर प्रभारी महामंत्री सन्नी मेमन,पुष्पा साहू,लोकेन्द्र कोमर्रा,खेदू नेगी,डॉ चिराग अली,कमलेश यदु, ओंकार सिंह ठाकुर,सेवन पुजारी,श्रवण सतपथी, सुभाष यादव, कुंजल यादव,मेघराज बघेल, महेश्वर बघेल, जुनैद खान,रमीज़ राजा,राजेश साहू,अमित मिरी,ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद,प्रेम सोनवानी उपस्थित थे।प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।

 

Related Articles

Back to top button