05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित
ड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को सामने आने की अपील

AINS NEWS… रायपुर शहर क्षेत्रांतर्गत गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को *पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला* द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित, साथ ही घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को आगे आने की गयी अपील।

ज्ञात हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को *‘‘गुड सेमेरिटन’’ अर्थात नेक व्यक्ति* की संज्ञा देते हुए इन्हे अधिक से अधिक प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने व गुड सेमेरिटन कानून का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया है जिसके तहत आज दिनांक को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा माह मई-2026 में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घटित सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही यातायात पुलिस के अधिकारियों को इनके सम्मान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, कलेक्टोरेट गेट एवं मरीन ड्राइव आदि प्रमुख स्थानों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स फ्लैक्स लगाने निर्देशित किया गया।
बता दें कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ से दो लाख लोगांे की असमय मृत्यु कारित होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को तत्काल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नही होने से है। सड़क दुर्घटना के दौरान प्रथम 01 घण्टे का समय घायलों के लिए गोल्डन आवर होता है, इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाता है तो 90ः मामले में घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु आज के समय में अधिकांशतः व्यक्ति कानूनी लफड़े में नही पड़ने के चक्कर में घायल व्यक्ति की जान बचाने कोई उपाय नही करता, जिससे घायल व्यक्ति उपचार के अभाव में तड़प-तड़प कर घटनास्थल में ही दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराये। इसी क्रम में आज दिनांक को शहर के अलग-अलग मार्गो में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटना में घायलों की मद्द करने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में बड़े-बड़े होर्डिंग में लगाकर प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया।

*माह मई- 2026 मे सड़क दुर्घटना में घायलों की मद्द करने वाले गुड सेमेरिटन निम्नलिखित है:-*
*01. श्री गगनदीप सिंह अरोरा शंकर नगर रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 की रात व्हीआईपी टर्निग विधानसभा रोड में स्कूटी चालक महिला अनियंत्रत होकर गिर गयी थी जिसे उठाकर पानी पीला कर परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*02. श्री राजेश कुमार चौधरी कबीर नगर रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को सड़क दुर्घटना में घायल मो0सा0 चालक को तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*03. हेमचंद यादव, आजाद चौक रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को ओला शोरूम आजाद चौक के पास घटित सड़क दुर्घटना में मो0सा0 चालक एवं सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*04. श्री करणदीप सिंह, देवेन्द्र नगर रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को सिविल लाईन राजभवन के पास आटो डिवाइडर से टकरा जाने से सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*05. श्री गोपेन्द्र धनगर, टिकरापारा रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को नुतन स्कूल के पास घटित सड़क दुर्घटना में कार चालक एवं सवार व्यक्ति घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उक्त सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदाय करने के उपरांत पुलिस कमिश्नर द्वारा उक्त सभी गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को भविष्य में भी इसी प्रकार से घायलों की सहायता करते रहने एवं अपने आस-पास के लोगों को भी घायलों की जान बचाने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करने कहा गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी गणों को इनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु शहर के प्रमुख चौक-चौराहा जयस्तंभ चौंक, कलेक्ट्रेट गेट, मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब, श्रीराम मंदिर के पास एवं बस स्टैण्ड भाठागांव में होर्डिंग लगाने निर्देशित किया गया।
*उक्त सम्मान कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकॉल श्री दौलत राम पोर्ते, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर उपस्थित रहें।*




