RAIPUR

चाकू से हमला कर लूट करने वाले आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले आम नागरिक आकाश शुक्ला का सम्मान

साहस और सजगता का सम्मान

AINS NEWS… थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कैनल रोड कटोरा ताला के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में, दिखाई गई तत्परता, साहस एवं जिम्मेदारी हेतु सम्मान किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रार्थी दिलीप महानंद, निवासी रायपुर दिनांक 07.03.2025 को सिविल लाईन स्थित कैनल रोड कटोरा तालाब के पास कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक द्वारा उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके पास रखे हुए मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को लूट कर भाग गया था। घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 112/25 धारा 309(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी केशव सोनी पिता पुरूषोत्तम सोनी निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

*उक्त घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने एवं पुलिस कार्यवाही में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने वाले श्री आकाश शुक्ला निवासी रायपुर की साहसपूर्ण भूमिका को देखते हुए आज पुलिस आयुक्त रायपुर श्री संजीव शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त श्री मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री तारकेश्वर पटेल उपस्थित रहे।*

*इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।*

*रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।*

 

Related Articles

Back to top button