अंबिकापुर

कांग्रेस का भूख हड़ताल और आमरण अनशन समाप्त, पिछले तीन दिनों से हो रहा था लगातार प्रदर्शन

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया

AINS NEWS… सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना के बाहर चल रहा धरना और आमरण अनशन समाप्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव के द्वारा किया जा रहा भूख हड़ताल और आमरण अनसन अब समाप्त हो गया है. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को नारियल पानी पिलाकर अपना प्रदर्शन समाप्त किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस के द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था. आज सुबह भी कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन चल रहा था, इसी बीच कांग्रेस के नेताओं में प्रदर्शन समाप्त करने की सहमति बनी. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपना भूख हड़ताल समाप्त किया वहीं TS बाबा ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है.

जिले के प्रशसनिक टीम के साथ कांग्रेस के नेताओ के बीच बात चीत और मांग पूरी होने के बाद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन की पत्नी के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया. दूसरी तरफ पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नरेंद्र जैन की गिरफ्तारी तब तक नहीं की जाएगी जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. विवेचना अधिकारी को भी हटा दिया गया, नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी के द्वारा की जाएगी. हालांकि कांग्रेस नेता विश्रामपुर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे और नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के केस को वापस लेने की मांग कर रहे थे लेकिन बीच का रास्ता निकालने के बाद अब कांग्रेस का प्रदर्शन यहां समाप्त हो गया है

विश्रामपुर में कल थाना के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच से पुलिस के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो इस तरीके से काम करने वाले पुलिस अफसर और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी होगी तो दूसरी तरफ भूपेश बघेल के साथ दीपक बैज और TS बाबा के अलावा तमाम पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक एक मंच में दिखाई दिए थे.वही प्रशासन की ओर से एसडीएम शिवानी जायसवाल और एडिशनल एसपी योगेश देवांगन ने मामले में समझौता कराया

 

 

Related Articles

Back to top button