भिलाई

बीएसपी प्लांट से लोहा स्क्रैप चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

BSP को पलीता लगाने वाले हिरासत में

AINS NEWS… बीएसपी प्लांट से संगठित होकर लोहा स्क्रैप चोरी करने वाले 4 आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, सभी आरोपी संगठित रूप से पिछले चार-पांच माह से भिलाई स्टील प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे का सामान मिलाकर चोरी कर रहे थे आरोपी के कब्जे से लोहे का प्लेट, लोहे का बीम कटिंग वजनी करीबन 250 टन, कीमती करीबन 90 लाख रुपये तथा वाहनों को मिलाकर जुमला कीमती करीबन 3 करोड़ 22 लाख रूपये थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा जप्त की गई

जानकारी अनुसार 28 मई को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा, में ए.के. ट्रेडर्स प्लाट नंबर 18 ए/05 एच.आई.ए. हथखोज भिलाई फैब्रीकेशन वर्क्स एण्ड स्क्रैपडील में चेक करने पर हाईवा वाहन क्र. सीजी 04 क्यू.टी. 8797 में लोहे की प्लेट कंटिंग एवं लोहे की बीम, फ्लू डस्ट के साथ भरा हुआ, ट्रक क्रं. सीजी 10 आर 2004 में लोहे का प्लेट कंटिंग भरा हुआ, एवं एक खाली हाईवा वाहन के सीजी 08 ए.डब्ल्यू. 1475 जो अपनी लोहे की प्लेट एवं बीम को खाली करके वहीं खड़ा होना पाया गया, जिसके पास से लोहे की प्लेट, बीम का कंटिंग फ्लू डस्ट के साथ ढेर में पाया गया, तथा दूसरे ढेर में लोहे की प्लेट एब ‘बीम कटिंग पड़ा होना पाया गया एवं लोहे के समानों को उठाने एवं लोड करके ले जाने के लिए एक खाली ट्रक कं. सीजी 07 एम.बी. 2455 एवं टाटा 1109 के सीजी 07 सी.ए. 6977 एक टाटा एस कं. सीजी 04 जे.बी. 9616 एवं लोहा लोड करने के उपयोग में लाये जाने वाले एक जे.सी. बी. के सीजी 08 ए.वाय. 8496, एक हाईड्रा के सीजी 07 सी.डब्ल्यू. 8063 तथा एक चैन माउण्टींग मशीन बिना नंबर का एवं डस्ट छानने का पांच लोहे का मशीन जिसमें चैन माउंटेन , जे.सी.बी. एवं हाईड्रा का कार्य डम्प लोहे के प्लेट एब बीम को वाहनों में लोड फ्लू डस्ट के नीचे चोरी की गये लोहे के को छुपाकर किया जा रहा था। दो ढेरों में मिली लोहे की प्लेट लोहे का बीम कटिंग वजन करीब 250 टन कीमती करीबन 90 लाख रुपए तथा वाहनों को जप्त किया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा– 303(2), 317(4),3(5), 112 बीएनएस के साथ ही
लौह अयस्क के संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस.का मामला दर्ज किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपीयों के नाम –*

*1-मीथेन ठाकुर निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर दुर्ग*

*2.-चिंतानंद साहू बाबा दीप सिंह नगर वैशाली नगर*

*3-गीतेश वर्मा टाटा लाइन कोहका*

*4-निर्मल सिंह EWS 697 वैशाली नगर*

 

*जप्त हुआ सामान –*

1 दो हाईवे वाहन
CG04-QT- 8797
CG08-AW-1475

2 दो ट्रक
CG 10 -R-2004
CG 07-MB- 2455

*3 . टाटा 1109
CG07CA6977*

*4 . एक जेसीबी CGO8AU8496*

*5 . एक हाइड्रा CG07CW8063*

*6 . एक चैन माउंटेन*

*7. एक टाटा एस CG04JB9916*

*8. दो लोह अयस्क का ढेर जिसमें लोहे की प्लेट कटिंग ,लोहे की बीम वजन करीबन 250 टन कीमती करीबन जुमला कीमती 3 करोड़ 22 लाख रुपए*

 

Related Articles

Back to top button