गरियाबंद

हमें सरकारी स्कूल कि गुणवत्ता इतनी बढानी हैं कि प्राइवेट स्कूल को पीछे छोड़ सकें – आर संगीता

स्कूल मे पढ़ाई के लिए शिक्षक की कमी हो तो रिटायर्ड शिक्षकों को भी पढ़ाने लगाया जा सकता हैं

AINS NEWS गरियाबंद… जिला मुख्यालय मे आज प्रभारी सचिव श्रीमती आर संगीता, नगरीय प्रशासन सचिव एक दिवसीय प्रवास मे रही, जहां उन्होंने पीएम श्री स्कूल, मणिकंचन, नया तालाब, पीएम आवास, सहित नगरीय निकाय के विभिन्न कार्यों का निरक्षण किया।
पीएम श्री स्कूल मे सचिव ने परिसर मे फैली गंदगी के लिए स्कुल प्रशासन को समझाते हुए कहा कि गंदगी को साफ कराये, यहाँ के बच्चो के लिए अच्छे पढ़ाई का वातावरण बनाना हैं।

सचिव ने स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित डीईओ की बैठक लेकर उनसे कई मामलो मे सुधार करने कि समझाइस देते हुए कहा कि स्कूल के रिजल्ट को देखे तो हमको और आगे आना था हम पीछे कैसे जा रहे हैं? इस बार रिजल्ट पिछले साल से भी कम हैं। इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की, उन्होंने कहा कि स्कूल मे पालक समिती को मजबूत किया जाय, उनको यहाँ की गतिविधियों मे संलिप्त किया जाय।

शिक्षिको को नियमित ट्रेनिंग कि आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा सभी ट्रेनिंग अवश्य पूरा करे। शिक्षक का कार्य हैं रोज सीखे और  सिखायें , शेषन प्लान जरूर बनाये, सभी को ट्रेनिंग कि जरूरत हैं. बच्चो को अगर काउंसलिंग कि जरूरत हैं तो वह भी उपलब्ध कराएँगे। सबसे अच्छा कार्य पढना और पढ़ाना हैं Pm श्री मेरे प्रथमिकता मे हैं. अगली बार मै बच्चो को भी मिलूंगी, मुझे पीएम श्री स्कूल प्राइवेट स्कूल से भी अच्छा चाहिए।

शिक्षको को ताकिद देते हुए कहा कि किसी भी प्रचार्य के खिलाफ जिंदाबाद, मुर्दाबाद नहीं करना हैं, आप शिक्षक हैं आपको नेतागिरी करना नहीं है। स्कूल मे वाटर हार्वेस्टिंग कि जरूरत हैं जरूर बनाये , बच्चो को साफ वतावरण मे पढ़ने का मन करता हैं, स्कूल परिसर को साफ सुथरा रखे । स्कूल मे पढ़ाई के लिए शिक्षक की कमी हो तो रिटायर्ड शिक्षकों को भी पढ़ाने लगाया जा सकता हैं. शिक्षको ने स्कूल मे बाउंड्री वाल बनाने के लिए मांग रखी । जिसे जल्द ही प्रपोजल मे जोड़ने कि बात कही।

 

Related Articles

Back to top button