गरियाबंद

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक संपन्न

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की विचारधारा उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

AINS NEWS… भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला गरियाबंद की प्रथम बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला संगठन महामंत्री अमित चिमनानी विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सोशल मीडिया की संगठनात्मक भूमिका केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की विचारधारा उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सोशल मीडिया टीम की कार्ययोजना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #GariabandBJP हैशटैग का नियमित उपयोग करने तथा संगठन की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला सोशल मीडिया संयोजक अमित वखारिया  सह-संयोजक अजय पटेल गरियाबंद मंडल संयोजक कन्हैया चक्रधारी  सहसंयोजक साक्षी कुटारे कार्यकारिणी सदस्य नूतन देवांगन रामकुमारा यादव  छुरा मंडल सोशल मीडिया संयोजक  गणेश यदु रूपनाथ बंजारे कोपरा मंडल संयोजक गिरधारी पटेल डोमेन साहू बिन्द्रानवागढ़ मंडल सहसंयोजक केशव साहू मंडल के संयोजक सहसंयोजक एवं सोशल मीडिया कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button