दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस, अमलेश्वर में ग्रीनआर्मी द्वारा लगाए गए पीपल के पेड़

जब भी समय मिले एक पेड़ जरुर लगाएं ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे

AINS NEWS… ग्रीन आर्मी अमलेश्वर के गणमान्य नागरिकों ने आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपल के पेड़ लगाए ।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दयानंद सोनकर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ संचालक रमेश तिवारी, नगर कार्यवाह प्रकाश कश्यप, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर आदो राम साहू, फेरहा राम धीवर ,सुखदेव साहू, दिलीप तिवारी, मदन भंडारी विनीत दुबे ,नरेंद्र दुबे ,यशपाल साहू, धनेश यादव, कैलाश सोनी, एसपी साहू, पवन साहू, मृत्युंजय दुबे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सभी ने लोगों से अपील की कि पेड़ लगाने के लिए आज के दिन का इन्तेजार न करें, जब भी समय मिले एक पेड़ जरुर लगाएं ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे, ग्रीन आर्मी ने लगातार बढ़ते शहरीकरण पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि पेड़ लगाने वालों को ही कंस्ट्रक्शन की अनुमति मिलनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button