छत्तीसगढ़
तिल्दा में शराब प्रेमियों की जेब पर डाका! बगदई विदेशी मदिरा दुकान में जमकर मची लूट, ओवररेट का खेल उजागर
शिकायत की भनक लगते ही 24 घंटे पहले इस अवैध खेल को आनन-फानन में रोका

AINS NEWS… इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर तिल्दा से आ रही है! तिल्दा बगदई स्थित विदेशी मदिरा दुकान में नियमों को ताक पर रखकर शराब प्रेमियों की जेब पर सरेआम डाका डाला जा रहा था। आरोप है कि सुपरवाइजर कुमारदास और वहां के सेल्समैनों की मिलीभगत से दुकान में ‘ओवररेट’ का बड़ा खेल चल रहा था। तय दामों से ज्यादा वसूली करके ग्राहकों से जमकर लूट मचाई जा रही थी।

हैरानी की बात यह है कि जैसे ही इस धांधली की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुँचने की भनक लगी, ठीक 24 घंटे पहले इस पूरे खेल को बंद कर दिया गया। अब स्थानीय लोगों और शराब प्रेमियों में भारी आक्रोश है। जनता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि भ्रष्ट सुपरवाइजर और सेल्समैन पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए और इन्हें तत्काल नौकरी से कार्यमुक्त किया जाए।”




