गरियाबंद पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेज में बच्चों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती

AINS NEWS… गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूलों एवं कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर आज दिनांक 23.06.2026 को थाना गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक शाला डाकबंगला, थाना राजीव क्षेत्र का अंतर्गत संचालित संत कवि पवन दीवान हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम किरवई में एक विशेष छात्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में सुरक्षा, कानून और सतर्कता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के पुलिस स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई:
1. साइबर अवेयरनेस (Cyber Awareness): ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। बच्चों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने और पासवर्ड सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।
2. यातायात नियम (Traffic Rules): सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया गया। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
3. नशे के दुष्प्रभाव (Ill Effects of Substance Abuse): नशे को जीवन का दुश्मन बताते हुए इससे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इसके शारीरिक और सामाजिक नुकसानों से अवगत कराया गया।

4. अभिव्यक्ति ऐप (Abhivyakti App): महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए ‘अभिव्यक्ति ऐप’ की कार्यप्रणाली समझाई गई। छात्राओं को मोबाइल में इसे डाउनलोड करने और उपयोग करने का तरीका बताया गया।
5. महिला संबंधित अपराध (Crime Against Women): छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का हौसला दिया गया।
6. डायल 112 (Dial 112): आपातकालीन स्थिति में पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की त्वरित सहायता के लिए ‘डायल 112’ सेवा का उपयोग कैसे करें, यह सिखाया गया।
7. सोशल मीडिया के सही उपयोग (Safe Use of Social Media): सोशल मीडिया (जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम) पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और डिजिटल फुटप्रिंट के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई।
लौह पुरुष की राष्ट्र-निर्माण की भावना को याद करते हुए, इस जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय पुलिस बल के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




