RAIPUR
सोलर पैनल को असेंबल्ड करते हुए भयंकर करंट की चपेट में आने से दो की मौत
दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में एक दुखद घटना घटित हुई जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरीपारा सर्वोदय स्कूल के पास सोलर पैनल को असेंबल्ड करते हुए सोलर पैनल के कर्मचारियों की 11 हजार किलोवाट के तारों की चपेट में सोलर पैनल आ गया जिससे उसमें भयंकर करंट आया और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतकों के नाम आशीष और प्रमोद चंद्राकर है, दोनों दुर्ग जिले के औधीं गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस पंचनामा कार्यवाही का दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।




