छत्तीसगढ़

मशहूर पंडवानी गायिका पद्म श्री तीजन बाई का स्वर्ग लोक गमन, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में शोक की लहर

शनिवार की देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली

AINS NEWS…. अपने पंडवानी की विद्या से छत्तीसगढ़ का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाली मशहूर पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई का शनिवार की देर रात स्वर्ग लोक गमन हो गया।

वे लंबे समय से स्वास्थ्य उपचार के दौरान चिकित्सकों की निगरानी में थी, राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थी और चिकित्सकों को लगातार निर्देशित किया जा रहा था। कुछ दिनों पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था जहां शनिवार की देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।

जैसे यह खबर आई की मशहूर पंडवानी गायिका पद्मश्रृजन बाई अब हमारे बीच नहीं रही तो छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत तमाम राजनेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button