औचक दौरे मे पहुंचे गरियाबंद कलेक्टर, जमीनी हकीकत देख अधिकारियो को दिया सख्त निर्देश
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के ग्रामीणो तक पहुंचाने कलेक्टर गांव का पैदल भ्रमण

AINS NEWS गरियाबंद – गुरूवार को उस समय हड़कंप मच गई जब गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके अचानक जिले के दुरस्थ वनांचल विषेष पिछड़ी जनजाति ग्राम कुल्हाड़ीघाट के निरीक्षण मे पहुंचे और कलेक्टर ने गांव का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणो के घरो तक पहुंचकर शासन प्रशासन से मिल रही योजनाओ की जमीनी हकीकत को देखा तथा अधिकारियो को व्यवस्था दुरूस्थ करने सख्त निर्देश दिया।

ज्ञात हो कि कुल्हाड़ीघाट ग्राम पंचायत विषेष पिछड़ी कमार जनजाति बाहुल्य ग्राम है और यहां के ग्रामीणो को पीएम जनमन योजना के तहत शासन द्वारा पक्का आवास के साथ अनेक योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। इन योजनाओ का लाभ धरातल पर मिल रहा है कि नही इसके निरीक्षण मे कलेक्टर पहुंचे हुए है साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याओ को सुन समस्या समाधान करने का निर्देश भी दिए।
इस दौरान कमार जनजाति के नेता एवं कुल्हाड़ीघाट के सरपंच बनसिंग सोरी ने विभिन्न समस्याओ से कलेक्टर को अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास लोकेश्वर पटेल, जिला षिक्षा अधिकारी श्री चंद्राकर, महिला बाल विकास जिला अधिकारी अशोक पाण्डेय, ग्राम पंचायत के सचिव प्रेम ध्रुव, सुखराम नागेश, राजेष साहू एवं स्थानीय ग्रामीण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित है।
*कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा है हड़कंप*
आज गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उइके मैनपुर क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यो सहित स्कूल, आश्रम, छात्रावासो, पुल पुलिया का निरीक्षण कर रहे है जिसके चलते हड़कंप मचा हुआ है सभी शासकीय कार्यालयो मे हलचल देखने को मिल रहा है।




