गरियाबंद

EXCLUSIVE… अपर कलेक्टर ने की धोखाधड़ी, मुंगेली में रहते हुए मचाई लूट अब गरियाबंद में कई महीनों से छुट्टी पर

जानकारी के मुताबिक कुछ महीनों से उक्त अधिकारी नो वर्क नो पेमेंट पर

AINS NEWS… गरियाबंद के एक बड़े ओहदे के अधिकारी पर कथित तौर नौकरी लगाने के नाम पर व विभागीय कामकाज सहित जमीन संबंधित कार्य के लिए करीब 30 लाख रुपए लिए जाने की शिकायत का मामला सामने आया है। मामला मुंगेली जिला का बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा अक्टूबर 2024 को मुंगेली थाने में की गई है। वर्तमान में उक्त अधिकारी गरियाबंद के कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ है, जो कि जानकारी के मुताबिक महीनों से छुट्टी पर चल रहे हैं। उक्त अधिकारी के कारनामें और इसकी शिकायत का आवेदन सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त शिकायत आवेदन के मुताबिक मुंगेली जिले के निवासी गणेश यादव द्वारा अक्टूबर 2024 को थाना प्रभारी मुंगेली को कुछ लोगों के द्वारा फर्जी प्रकरण में फंसाने एवं जानमाल होने की आशंका व्यक्त करते हुए आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया कि नवीन भगत जो कि मुंगेली जिला के संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। उस समय उनके ऑफिस में आवेदक गणेश यादव को विभिन्न कामों को लेकर आना जाना लगा रहता था। कथित तौर पर आवेदन में बताया गया कि उक्त अधिकारी द्वारा उसे कहा गया कि मेरे ऑफिस में बहुत सारा पद खाली है और दूसरे विभाग में भी है। अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारे कुछ लोगों को नौकरी लगा सकता हूं, इसके लिए ज्यादा पैसा नहीं देना पड़ेगा। उनके इस झांसे में आकर मैं और अन्य लोग महिला बाल विकास से संबंधित काम, जमीन संबंधी कार्य के लिए लगभग 30 लाख रुपए देने की बात कही गई है।

बताया गया है कि उक्त अधिकारी ने उन्हें 03 लाख 20 हजार रुपए ही वापस किया गया है। अधिकारी फोन नहीं उठाते, ऑफिस में जाने से धमकी व झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दिया जाता था। जिसके चलते वे डरे सहमे हुए है।

मालूम हो कि उक्त अधिकारी फिलहाल गरियाबंद में अपर कलेक्टर के पद पर हैं, जो कि फरवरी 2023 से यहां पदस्थ है। जानकारी के मुताबिक कुछ महीनों से उक्त अधिकारी नो वर्क नो पेमेंट पर हैं। इस मामले में अपर कलेक्टर नवीन भगत से दूरभाष से संपर्क कर उनका पक्ष जानने और बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि मुंगेली के गणेश यादव द्वारा जो मेरे खिलाफ मुंगेली पुलिस में 30 लाख रुपए लेने की शिकायत की गई है, वह पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है। उन्होंने शिकायतकर्ता पर ही फ्रॉड होने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button