गरियाबंद

फिर नदी पार कर मोटर साइकिल से जरण्डी पहुंचे MLA जनक ध्रुव

पुल निर्माण के लिए जरूरत पड़ी तो सड़क की लड़ाई लड़ेंगे - जनक ध्रुव

AINS NEWS गरियाबंद… बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव अपने अनोखे अंदाज के नाम से जाने जाते है आज शनिवार को एक बार फिर सुदुर ग्रामीण इलाको के गांवो मे बुनियादी सुविधाओ की हकीकत जानने के लिए विशाल बाकड़ी नदी मे घुटने तक पानी को पैदल पारकर और 04 किमी मोटर साइकिल से ग्राम जरण्डी एवं बोड़ापाला पहुंचे तो ग्रामीणो ने उनका आत्मीयता से जोरदार स्वागत किया।

पहली बार विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी से गदगद हो गये सबसे पहले M L A जनक ध्रुव ने माता शीतला के मंदिर मे पहुंचकर पूजा अर्चना किया इस दौरान पूरे ग्रामवासियो द्वारा मातागुढ़ी निर्माण की मांग किया गया MLA जनक ध्रुव ने मातागुढ़ी निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा किया। विधायक को अपनी समस्या बताने गांव स्कूली बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी एक जगह एकत्र थे।

पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क की लड़ाई लड़ेंगे – जनक ध्रुव

ग्राम जरण्डी बोड़ापाला के दौरे पर पहुंचे MLA जनक ध्रुव ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा मै बहुत पहले ही इस गांव मे आना चाहता था लेकिन सुरक्षा कारण से मुझे आने नही दिया जा रहा था। उन्होने कहा निश्चित रूप से इस गांव मे बेहद गंभीर समस्याएं है ग्रामीणो को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नही हो पा रही है ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारी इस गांव के निरीक्षण नही पहुंच रहे है जिसके कारण छोटे -छोटे समस्याओ से ग्रामीणो को जुझना पड़ रहा है। श्री ध्रुव ने कहा बाकड़ी नदी मे दो बच्चो की स्कूल जाते समय बह जाने से मौत हो गई इसके बाद भी जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने अभी तक कोई ठोस पहल नही किया है आज भी इस गांव के दर्जनो बच्चो को जान जोखिम मे डालकर नदी पारकर प्रतिदिन स्कूल जाना पड़ रहा है। श्री ध्रुव ने कहा पुल निर्माण के लिए स्वयं मुख्यमंत्री मुलाकात करूंगा संबंधित विभाग के अधिकारियो से कल ही चर्चा करूंगा बावजूद इसके जरूरत पड़ी तो मै स्वयं सड़क की लड़ाई लड़ुंगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच दिनेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हबीब मेमन, उपसरपंच बालकिशन, रेवन दीवान, बनसिंग, जीवन नेताम, श्याम नेताम, चुनेश नेताम, जैतराम, घसनीन बाई, चरण, कोमल सिंह, आरती, नकुल, श्यामलाल, चतुरसिंह, प्रधान पाठक यबीलाल नेताम, लुकेश यादव एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्रभर के ग्रामीण उपस्थित थे।

EXCLUSIVE… अपर कलेक्टर ने की धोखाधड़ी, मुंगेली में रहते हुए मचाई लूट अब गरियाबंद में कई महीनों से छुट्टी पर

Related Articles

Back to top button