जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के नेतृत्व में राजीव भवन के सामने पर प्रदर्शन

AINS NEWS दंतेवाड़ा… प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एवं राज्य की जांच और प्रशासनिक एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में राजीव भवन के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ”, “भाजपा सरकार होश में आओ”, “ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो”, “तानाशाही नहीं चलेगी”, “विपक्ष की आवाज दबाना बंद करो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।पुतला दहन के दौरान पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक झूमाझटकी भी देखने को मिली।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील मोहम्मद रिज़वी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी, ईओडब्ल्यू, सीबीआई, एसीबी, आयकर विभाग सहित विभिन्न जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस ऐसे दबाव से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जांच एजेंसियां निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के इशारे पर काम करने वाली संस्था।भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस की छवि धूमिल करने और उसके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस अन्याय और दमन के खिलाफ हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। यदि भाजपा सरकार ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्ष को प्रताड़ित करने की अपनी नीति बंद नहीं की, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा शोरी ने कहा कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों को डराने और बदनाम करने के लिए कर रही है।

यह संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के खिलाफ है। कांग्रेस इस दमनकारी नीति का सड़क से लेकर सदन तक लगातार विरोध करेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।शोरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बना रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं की समस्याओं पर जवाब देने के बजाय सरकार एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और हर स्तर पर संघ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।