RAIPUR
राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना, तीन बच्चों सहित पति पत्नी ने की आत्महत्या
थाना टिकरापारा क्षेत्र के मदनी चौक संजय नगर मे परिवार ने की आत्महत्या

AINS NEWS… थाना टिकरापारा क्षेत्र के मदनी चौक संजय नगर मे रहने वाले एक परिवार के तीन बच्चों सहित पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।जानकारी अनुसार साजिद अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी राबिया तथा तीन बच्चों – क्रमशः इरशाद अली, शाहिदा बेगम एवं इरशाबा परवीन को घर के अंदर मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में साजिद अली का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि पत्नी एवं तीनों बच्चों की मृत्यु विषाक्त पदार्थ सेवन से होना प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा,मर्ग कायम कर मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत विवेचना की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुससार साजिद अली आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उसके उपर कर्ज भी था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था.




