छत्तीसगढ़

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत, लेकिन कोर्ट ने लगाई सख्त शर्त

बलौदाबाजार हिंसा मामले में अब सभी की नजर आगे की कानूनी कार्रवाई पर

AINS NEWS… बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रान्ति सेना प्रमुख अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, उन्हें और सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी मिली जमानत, अमित बघेल के जेल से बाहर आने का रास्ता तो साफ होता दिखाई दे रहा है लेकिन कोर्ट ने सख्त शर्त लगाई है, कोर्ट के अनुसार अमित बघेल तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे

कोर्ट के आदेशानुसार तय अवधि तक उन्हें जिले से बाहर रहना होगा, इससे पहले सिंधी समाज पर टिप्पणी मामले में भी उन्हें जमानत मिल चुकी है, बलौदाबाजार हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश आया जिसमे अमित बघेल को राहत मिलती दिखाई दी है, लेकिन जमानत के साथ कोर्ट ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई है, शर्तों का उल्लंघन होने पर जमानत पर असर पड़ सकता है, बलौदाबाजार हिंसा मामले में अब सभी की नजर आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकीं है

 

Related Articles

Back to top button