RAIPUR

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुए शाकिब हत्याकांड की जांच में गाड़ी के लेन-देन का विवाद सामने आया

पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है

AINS NEWS… राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले एक युवक ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगा दी थी। इस दौरान उसका दोस्त शाकिब भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह बताया गया है।

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुए शाकिब हत्याकांड की जांच में गाड़ी के लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी मुकेश ने कुछ दिन पहले एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी थी, जिसे उसने अपने दोस्त शाकिब को दे दिया था। जब इस बात की जानकारी मुकेश के परिजनों को हुई।
तो उन्होंने उसे बाइक देने को लेकर ताना मारा। इससे नाराज होकर मुकेश ने शाकिब को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान मुकेश ने बाइक की वजह से हमारी दोस्ती खराब हो रही हैं, बोलकर बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगने की कोशिश करने लगा जिस पर शाकिब ने उसे समझाने की कोशिश करने लगा कि उसकी वजह से बाइक में आग न लगाए और घरवालों की बातों को लेकर ऐसा कदम न उठाए। इसके बावजूद गुस्से में मुकेश ने बाइक में आग लगा दी। लेकिन दोपहिया की आग बुझाने और मुकेश द्वारा डाले गए पेट्रोल उसके शरीर में आ गया था जिसके कारण शाकिब भी दोपहिया में लगी आग से चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेकाहारा अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था।

लेकिन इलाज के दौरान कल सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button