छत्तीसगढ़

कचरे के ढेर में छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें, क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त

अज्ञात दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग

AINS NEWS… लोरमी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंजाबी गली में कुछ असामाजिक व शरारती तत्वों द्वारा राजनीतिक द्वेषवश छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महतारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के तस्वीरों को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया, इस तस्वीर को फेंके जाने की खबर सोशल मीडिया और आम जनमानस में जब तेजी से वायरल होने लगी तो पूरे लोरमी क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त होता नजर आया

कांग्रेस जनों ने कहा कि यह कृत्य सीधे तौर पर राज्य की अस्मिता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला अपमान है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज की और अपमानजनक कृत्य को अंजाम देने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ धार्मिक सांस्कृतिक व सामाजिक भावनाओं को भड़काने तथा लोक शांति भंग करने के प्रयास के तहत उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button