मोटरसाइकिल चोरी के 03 आरोपी गिरफ्तार, तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी सफलता
कब्जे से लगभग 02 लाख रूपये कीमत की चोरी की 05 मोटरसाइकिलें जप्त

AINS NEWS… रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विधानसभा के निर्देशन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 05 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त की गई हैं।

*प्रकरण का विवरण*
प्रार्थी संजीव त्यागी, उम्र 55 वर्ष, निवासी हथबंद, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने थाना तिल्दा-नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक ब्ळ-22-।ठ-3766 से तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार सब्जी एवं घरेलू सामान खरीदने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर बाजार के अंदर खरीदारी करने चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज कराई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 342/2026 धारा 303(2), 238 एवं 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना से मिली सफलता*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी एवं पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि परवाना देवार जोगी एवं अजीत जोगी अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की मोटरसाइकिलों का स्वरूप (संरचना) बदलकर उनका उपयोग कर रहे हैं तथा उन्हें बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ की। प्रारंभ में वे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, किंतु तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने साथी बीरबल देवार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से जनवरी 2026 से लेकर 07 अगस्त 2026 तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ स्थित शराब दुकान परिसर एवं तिल्दा-नेवरा साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से कुल 05 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को अजय कुमार यदु के घर के पास छिपाकर रखा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त स्थान से चोरी की गई *कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें 04 हीरो एच.एफ. डीलक्स (बिना नंबर) एवं 01 हीरो पैशन प्रो क्रमांक सी जी 22 ए बी 3766 शामिल* है।
चोरी की सभी 05 वाहनों को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
*आरोपियों से जप्त मोटर सायकल -*
01 नग हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 22 ए बी 3766।
04 नग हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर)।
* कुल जप्त मोटरसाइकिल – 05 नग*
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. परवाना देवार जोगी, पिता खन्ना देवार जोगी, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवार पारा, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।*
*02. अजीत जोगी, पिता जितेन्द्र जोगी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार पारा, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।*
*03. अजय कुमार यदु, पिता प्रेमू यदु, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, तुलसी नेवरा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)।*




