दर्शकों का पैसा वसूल हो, इसी उद्देश्य से बनी है “मया के जादू चल गे” – राजन सूर्यवंशी
फिल्म की कहानी में उस हर चीज का समावेश किया गया है जो दर्शकों को हर पल मनोरंजन की अनुभूति कराएगा

AINS NEWS… 14 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया के जादू चल गे” के निर्माता राजन सूर्यवंशी ने कहा कि आज हर एक व्यक्ति परेशान है उसे कुछ पल मनोरंजन के चाहिए इसी का ध्यान रखते हुए हमने फिल्म का निर्माण किया है ताकि फिल्म को देखने के बाद हर दर्शक को लगे कि उसका पैसा वसूल हुआ है।

उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी में उस हर चीज का समावेश किया गया है जो दर्शकों को हर पल मनोरंजन की अनुभूति कराएगा। चाहे गीत हो, चाहे ड्रामा हो या फिर पूरी फिल्म की कहानी, पूरे समय दर्शक इस फिल्म के माध्यम से मनोरंजन से जुड़ा महसूस करेगा।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कलाकारों में लक्षित झांझी और शशि वर्मा की जोड़ी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी साथ ही सह कलाकारों में अभिनय करने वाले कलाकार भी दर्शकों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
फिल्म के निर्माण को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें और निर्देशक जी. विजय को फेसबुक पर लगातार कमेंट आया करते थे कि कुछ अलग फिल्म लेकर आएं इसीलिए उन्होंने दर्शकों की गुजारिश को ध्यान में रखते हुए कम बैक किया और जादू चलाने के लिए “मया के जादू चल गे” लेकर आए हैं।
फिल्म के निर्देशक जी. विजय ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म एक अलग तरह की कहानी पर आधारित है, इसके गीतकार अशोक तिवारी, राहुल और विजय राजन है। गीतों को अपने स्वर से सजाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा विवेक शर्मा अनुपमा मिश्रा, मुनमुन और संजीव नंदा ने। फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और सचिन घोड़े हैं, इनके अलावा सह निर्माता हैं सीमा दिनेश धोपे और रेवती नितेश मेरुरलकर । फिल्म के अन्य कलाकारों में उपासना वैष्णव, संतोष निषाद, उर्वशी साहू, मोहन पोटे, कपिल धनगर, संतोष फुंडे और साक्षी गुमगांवकर भी नजर आएंगे।




