गरियाबंद
आदिवासी समाज की रैली का स्वागत कर मुस्लिम समाज मैनपुर के युवाओ ने पेश की कौमी एकता की मिसाल
मुस्लिम समाज द्वारा जुलुस मे शामिल हजारो लोगो के लिए चाय, पानी शरबत और स्वल्पाहार

AINS NEWS गरियाबंद… तहसील मुख्यालय मैनपुर मे आदिवासी समाज द्वारा आज विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य मे भव्य रैली निकाली गई इस दौरान मैनपुर नगर मे समरसता और गंगा जमुनी तहजीब की एक मिसाल देखने को मिली इस दौरान मुस्लिम समाज के युवाओ द्वारा आदिवासी भाईयो के सम्मान के साथ -साथ स्वागत किया और स्वल्पाहार ठंडा पानी चाय शरबत पिलाई गई।

मैनपुर मे आपसी भाईचारा देखने को मिला इस दौरान मुस्लिम समाज के युवा जाहिद रजा, अजहर मेमन, शेख हुसैन, नजीब बेग, अतहर, इम्तियाज मेमन, हाजी सरफराज मेमन, शेरू खान, हैदर मेमन, सिकन्दर मेमन, जुब्बू भाई, शेख शरीफ, जैद भाई, उवै भट्टी, फैशल, शेख फैजान, सुल्तान मेमन, गुलाम मुस्तफा, गोलु भाई, अहसन रजा, शाहरूख खान, सलमान खान, अयान भट्टी, उवैश भट्टी, अफजल खान, अमान मेमन सहित बड़ी संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।





