उधार लिया लौटाया भी नहीं और कर दी हत्या, पुलिस ने उड़ीसा से दबोचा
सभी आरोपी मृतक के शव को पटरी पर छोड़कर उडिसा भाग गये

AINS NEWS… अपने ही पैसे मांगने पर उधारी वापस करने वाले ने उतार दिया मौत के घाट। खास बात यह रही कि हत्या के साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को रेल्वे ट्रेक में छोडकर भाग निकले आरोपी। पुलिस ने इस मामले में 03 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपीयों के खिलाफ गुढियारी थाने में धारा – 103(1),238, 3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।*

दिनांक 17 अगस्त की सुबह गुढ़ियारी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि गोगावं अंडरब्रिज पुराने रेल्वे लाईन के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है शायद जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी है।
जिस पर गुढियारी थाने में मर्ग धारा 194 BNS का मामला दर्ज कर लिया और इसी बीच मृतक की पहचान *प्रीतम साहू* साकिन छोटा अशोक नगर निवासी के रूप में हुई। मृतक के शव के पंचनामा कार्यवाही के दौरान उसके शरीर में अनेक स्थानों पर धारदार हथियार से चोटों के निशान मिले। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मृत्यु होना पाये जाने पर पुलिस ने दुर्घटना की जगह हत्या किए जाने पर जांच शुरू कर दी जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल की परिस्थितियो एवं संदिग्धो से पूछताछ के आधार पर आरोपीयो की पहचान की गई।
जांच में यह बात सामने आयी, कि मृतक ने आरोपी निखिल को 5 हजार उधार दिये थे। जिसे आरोपी द्वारा मृतक को वापस नही कर रहा था और मृतक द्वारा वापस मांगने पर हुए विवाद की रंजिश से आरोपी मृतक को चलो तुम्हारा पैसा पटरी के पास ATM से निकालकर देता हूं कहकर रेल्वे लाईन पर आरोपी ने अपने दो साथी और 02 अन्य नाबालिक बालको के साथ मिलकर मृतक पर चाकु से हत्या कर साक्ष्य छिपाने सभी आरोपीयों ने मृतक के शव को पटरी पर छोड़कर उडिसा भाग गये थे।
जिन्हें आज पुलिस ने उनके छिपे स्थान पर छापेमारी कर सभी आरोपीयों को गिरफतार कर लिया।
*आरोपी–*
*01. निखिल ध्रुव साकिन शिव गारमेंट के बगल में अंडर ब्रिज के बाजु गोगाव थाना गुढियारी रायपुर*
*02. दीपक साहू साकिन सीतानगर गिरिश चौक महामाया किराना र्स्टोस के पास थाना कबीर नगर रायपुर*
*03. नितिन प्रधान ऊर्फ सोमु साकिन रामकुण्ड ठाकरे चौक छोटी किराना स्टोर्स के पास थाना आजार चौक रायपुर*
04. *विधि से संघर्षरत 02 बालक*




