RAIPUR

‘दृश्य संवाद 2026’, दीपक बैज ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

दूसरे दिन तस्वीरों से रूबरू हुआ शहर ,विद्यार्थियों और नागरिकों ने सराही छायाकारों की रचनात्मकता

AINS NEWS रायपुर… विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट ‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, नागरिक और फोटोग्राफी प्रेमी पहुंचे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक और समसामयिक जीवन को कैमरे में कैद करती तस्वीरों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शनी में पहुंचे विद्यार्थियों ने विभिन्न तस्वीरों को उत्सुकता के साथ देखा और छायाकारों से उनके अनुभव तथा तस्वीरों के पीछे की कहानी भी जानी। नागरिकों और फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले लोगों ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जीवंत तस्वीरों को एक मंच पर देखने का शानदार अवसर बताया।

‘दृश्य संवाद 2026’ के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोनों नेताओं ने फोटो जर्नलिस्ट साथियों के साथ संवाद करते हुए उनकी तस्वीरों को देखा और छायाकारों के प्रयास, रचनात्मकता तथा सामाजिक सरोकारों को कैमरे के माध्यम से सामने लाने के लिए उनकी खूब सराहना की। दीपक बैज ने बस्तर की मोहक तस्वीरों के लिए फोटोग्राफरों साथियों को अलग से टूर बना कर बस्तर पर केंद्रित फोटो खींचने का आग्रह किया

इस अवसर पर होटल सेलिब्रेशन के संचालक कवलजीत सिंह होरा ने भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और फोटोग्राफरों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने ‘प्रकृति एवं वन्यप्राणी’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटोग्राफर को 1+1 यानी दो लोगों के लिए कान्हा में एक दिन के ठहरने और भोजन की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने की घोषणा की।

फोटोग्राफरों के उत्साह को बढ़ाने वाली इस घोषणा के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने कवलजीत सिंह होरा का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन न केवल प्रतिभाशाली छायाकारों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि प्रकृति, वन्यजीवन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कैमरे के माध्यम से सामने लाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

प्रदर्शनी में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे। फोटो जर्नलिस्टों की ओर से फोटो जर्नलिस्ट फेस्ट के संयोजक दीपक पांडे, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी, विनय घाडगे, प्रदीप डडसेना, राजकुमार चतुर्वेदी, रुपेश यादव,, नरेंद्र बंगाले ,सुधीर सागर, रमन हलवाई, किशन लोखंडे, मनोज देवांगन विजय देवांगन, पंकज चौहान, हीरा मानिकपुरी, त्रिलोचन मानिकपुरी, हेमंत गोस्वामी, जय गोस्वामी, पंकज सिंह,सहित बड़ी संख्या में फोटो जर्नलिस्ट उपस्थित रहे।
‘दृश्य संवाद 2026’ फोटो प्रदर्शनी तीन दिनों तक आर्ट गैलरी में आम लोगों के लिए खुली रहेगी। आम दर्शक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button