छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने ली “जागरूकता की एक सेल्फी”, छत्तीसगढ़ पुलिस का व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’

‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है विशेष अभियान

AINS NEWS… साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। ​इस अभियान के तहत आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए “जागरूकता की एक सेल्फी” (Ek Selfie) पहल की शुरुआत की गई है।

*महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़, राज्य की प्रथम महिला एवं महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ के एडीसी ने की पहल:*- जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में ग्राम चांपा प्रवास कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ श्री रमेन डेका, राज्य की प्रथम महिला एवं महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ के एडीसी श्री उदित पुष्कर (IPS) ने इस जन-जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन कर अपनी “जागरूकता की सेल्फी” ली। इस दौरान महामहिम राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका ने आम जनता एवं युवाओं से अपील की, कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

*​अभियान में कैसे लें भाग?*
1. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बैनर/पोस्टर पर उपलब्ध QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें।
2. ​दिए गए लिंक/फ़्रेम के माध्यम से अपनी “जागरूकता की सेल्फी” लें।
3. ​इस सेल्फी को अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

*प्रमुख साइबर अपराध के तरीके एवं उनसे बचाव के उपाय:*

1 डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड (Digital Arrest Fraud):
*​तरीका:*- ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या ट्राई (TRAI) अधिकारी बताकर फोन करते हैं और आपके नाम पर अवैध पार्सल या केस दर्ज होने का डर दिखाकर वीडियो कॉल पर बंधक जैसी स्थिति (डिजिटल अरेस्ट) बना लेते हैं।
*​बचाव:*- कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही ऑनलाइन पैसे की मांग करती है। ऐसे कॉल आने पर तुरंत फोन काटें और स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

​2. वित्तीय फ्रॉड एवं फर्जी लिंक्स (Financial Fraud & Fake Links):
*​तरीका*:- शेयर बाजार/क्रिप्टो में कम समय में अधिक लाभ, पार्ट-टाइम जॉब, बिजली बिल अपडेट या लॉटरी जीतने का लालच देकर मैसेज में संदिग्ध लिंक भेजे जाते हैं।
*​बचाव:*- किसी भी अज्ञात लिंक या अनजान एपीके (APK) फाइल को डाउनलोड न करें। अधिक मुनाफे के नाम पर अनधिकृत ऐप्स में निवेश न करें।

​3. ओटीपी और बैंक विवरण चोरी (OTP & Bank Details Fraud):
*​तरीका:* जालसाज बैंक अधिकारी बनकर एटीएम ब्लॉक होने या केवाईसी (KYC) अपडेट करने के बहाने फोन करते हैं।
*​बचाव:* बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी (CVV) या पासवर्ड नहीं मांगता। अपनी व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

 

Related Articles

Back to top button