रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजा भाईचारे और सुरक्षा का धागा
थाना अमलीपदर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित

AINS NEWS गरियाबंद… वनबंधु परिषद एकल अभियान, संभाग छत्तीसगढ़, भाग मध्य छत्तीसगढ़, अंचल नयापारा, संच उरमाल एकल विद्यालय परिवार के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार, 29 अगस्त 2026 को थाना अमलीपदर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में बहनों ने थाना प्रभारी श्री भोगराम ध्रुव सहित पुलिस स्टाफ श्री रेमेंन्द्र पाण्डेय, श्री हीरा लाल चंद्राकर, श्री पवन यादव, श्री ठाकुर एवं श्री मरकाम सहित पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. मनीष कुमार सिन्हा ने पुलिस जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा में समर्पित जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है।

कार्यक्रम में उरमाल संच के संरक्षक श्री खगेश्वर नायक, सचिव श्री लम्बोदर साहू, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश कश्यप, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी श्री तानसिंह मांझी, श्री बेनुराम नागेश, नयापारा अंचल अभियान प्रमुख श्री गनीराम दीवान, उरमाल संच प्रमुख श्री बिसाहू राम ध्रुव, श्री लोकेश कुमार नागेश, श्री सुरेश कुमार नागेश, श्री मनोज रजक, श्री गुरुतम नागेश, श्रीमती जयंती सिन्हा, श्रीमती चंद्रिका कश्यप, सुश्री सावेत्री कोमर्रा, सुश्री रुखमणी प्रधान, सुश्री पदमनी नायक, सुश्री संध्या कश्यप, सुश्री पिंकी नागेश एवं सुश्री कस्तुरी सोम सहित एकल विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन के इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक समरसता के रिश्ते को और मजबूत किया।



