सोमा देवांगन गिरफ्तार, विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सिविल लाइन थाने का घेराव
सोमा ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज से बिना बीप किए शेयर किया

AINS NEWS रायपुर… महापौर मीनल चौबे को गाली देने वाले एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक युवक ने महापौर मीनल चौबे को गाली देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। आरोप है कि सोमा देवांगन ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पेज से बिना बीप किए शेयर किया था।
मामले में वीडियो बनाने वाले युवक के साथ ही सोमा देवांगन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में आज पुलिस ने सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमा देवांगन की गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और थाने का घेराव किया।




