अंबिकापुर

ब्लैकमेलिंग से तंग बीए की छात्रा ने लगाई फांसी, NSUI के छात्रनेता ज्ञान तिवारी कर रहा था ब्लैकमेल

छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

AINS NEWS… संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 19 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा *अंतरा शाह* ने अपने जीजा के घर के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु के दूसरे दिन छात्रा की सहेलियों ने परिजनों को बताया, कि NSUI के एक छात्रनेता *ज्ञान तिवारी* लंबे समय से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।
जिससे वह काफी मानसिक तनाव में थी।

इस गंभीर आरोप के बाद गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में *ज्ञान तिवारी* को गिरफ्तार कर लिया है। अंतरा शाह, निवासी गोदरीपारा चिरमिरी अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में अपने जीजा निलेश गुप्ता के घर रहकर पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 10 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे वह कॉलेज से लौटी और शाम को अपनी बहन के साथ भोजन करने के बाद सो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उठे, तो घर के शौचालय में अंतरा का शव फांसी पर झूलता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान तिवारी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के छात्र संगठन *NSUI* ने *ज्ञान तिवारी* के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। गहिरा गुरु विश्वविद्यालय NSUI प्रभाग, अंबिकापुर की ओर से जारी पत्र में ज्ञान तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता, छात्र संगठन सहित सभी संगठनात्मक पदों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की जानकारी दी गई है।

घटना के दूसरे दिन अंतरा की कुछ सहेलियों ने परिवार वालों को चौंकाने वाला खुलासा किया। सहेलियों ने बताया कि एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी निवासी मुक्तिपारा गांधीनगर अंतरा को लंबे समय से परेशान कर रहा था।
आरोप है, कि *ज्ञान तिवारी* के पास अंतरा से जुड़े कुछ निजी चैट और वीडियो थे, जिन्हें वह मृतका के परिजनों को दिखाने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।

इसी *मानसिक प्रताड़ना* और *ब्लैकमेलिंग* से तंग आकर अंतरा ने आत्महत्या का कदम उठाया। इस खुलासे के बाद मृतका के मामा ने गांधीनगर थाने में *ज्ञान तिवारी* के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

गांधीनगर थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button