RAIPUR

पीएम आवास मुद्दे पर ज़ोरदार बहस, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आमने सामने

दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दिया

AINS NEWS… पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ की सियासत में महा मुकाबला देखने को मिल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश आज रायपुर प्रेस क्लब में पीएम आवास मुद्दे पर ज़ोरदार बहस हुई । दोनों ही नेता अपने-अपने दावों और आंकड़ों के साथ एक-दूसरे के सवालों का जवाब दिया

अपने डिबेट के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन हमारा था। हमारी पहली केबिनेट में 18 लाख PM आवास स्वीकृत दी। 25 सितंबर 2023 को कांग्रेस सरकार ने PM आवास स्वीकृत की। 25 सितंबर 2023 को सात लाख स्वीकृत किए। 25 सितंबर 2023 को केवल 84 हज़ार लोगों को पैसा गया। हमारी सरकार 11.75 लाख से ज़्यादा PM आवास पूर्ण किए।

कांग्रेस सरकार तीन लाख PM आवास बनाये
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पाँच साल में केवल तीन लाख PM आवास बनाये। छग देश में सबसे ज़्यादा PM आवास वर्ष 25-26 में बनाया। TS सिंहदेव ने PM आवास न बनने के कारण इस्तीफ़ा दिया था।

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 लाख आवास बनाने का संकल्प लिया था। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 18 लाख आवास की मांग की, जिसके बाद केंद्र सरकार ने क्रमवार आवास की किस्तें जारी की। केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद 2 करोड़ आवास बनाने का संकल्प लिया गया। जिसमें से 2 करोड़ आवासों में से छत्तीसगढ़ को भी किस्त मिली।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- हम RBI से लोन लिए
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमनें स्वीकृत नहीं दी, कोरोना काल में हम RBI से लोन लिए। कोरोना काल में राज्यों में वेतन नहीं दे पा रहे थे। केंद्र सरकर ने PM आवास के लिए पोर्टल बंद किया। बीजेपी सरकार कहती है 18 लाख PM आवास स्वीकृत किए। शिवराज चौहान अब तक 10 लाख PM आवास की स्वीकृति किए। सरकार के अनुसार 46 लाख का आंकड़ा पहुँच गया है।

भूपेश बघेल अपने पद अनुरूप बात कहे: विजय शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ग्रोक से भी पूछेंगे तो सब बता देगा। भूपेश बघेल पूरी बात समझ रहे है। भूपेश बघेल बरगलाने की कोशिश कर रहे है। PM आवास पर भूपेश बघेल गलत काउंटिंग कर रहे है। भूपेश बघेल अपने पद अनुरूप बात कहे।

 

Related Articles

Back to top button