मैनपुर मे आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, पारंपरिक नृत्य को देखने उमड़े लोग
आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज सजगता के साथ अपने अधिकारों के लिए कार्य कर रहा - पन्नालाल ध्रुव

AINS NEWS गरियाबंद… तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे गुरूवार को आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज जिला शाखा गरियाबंद द्वारा वार्षिक महासभा का आयोजन किया जा रहा है दोपहर 3 बजे ईष्टदेव बुढ़ादेव की पूजा अर्चना कर आदिवासी पारंपरिक नृत्य के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमे हजारो की संख्या मे समाज के लोग शामिल हुए यह कलश यात्रा जनपद पंचायत से होते हुए मुख्यमार्ग और नगर का भ्रमण करते कार्यक्रम सभा स्थल पहुंची जहां विशाल सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज प्रांताध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज जिला अध्यक्ष पुरनसिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, जनपद सदस्य कुमारीबाई पटेल, भाजपा नेता नंदनी नेताम, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, कोसिंग नेताम, जिला मिडिया प्रभारी रामकृष्ण ध्रुव, पूर्व सरपंच नोकेलाल ध्रुव, ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच हनिता नायक, यादव समाज युवा अध्यक्ष गेंदु यादव, उमेंदी कोर्राम, नीलकंठ ठाकुर, अंजोर सिंह नेताम एवं आदिवासी समाज के प्रमुखजनो सहित लगभग 5 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम मे उपस्थित है। कार्यक्रम के शुभारंभ मे अतिथियो का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव ने कहा आज यहां समाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे समाज के विकास और उत्थान के साथ ही समाज के भाईचारा को मजबुत करने के लिए समाजिक बंधु एक जगह एकत्र होकर चर्चा किया जायेगा उन्होने कहा आदिवासी समाज की एक अलग परंपरा और संस्कृति है जिसे हमे संजोकर रखना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पुरनसिंह ठाकुर ने कहा आज इस कार्यक्रम मे प्रदेश के आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम जी शामिल होने वाले थे लेकिन विधानसभा मे विशेष सत्र के चलते कार्यक्रम मे नही पहुंच पाये लेकिन उन्होने समाज के लोगो को संदेश मोबाइल के माध्यम से दिया है कि आने वाले समय मे वे जरूर कार्यक्रम मे शामिल होंगे। जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा आज आदिवासी समाज को गहन चिंतन करने का समय है समाज को एकसूत्र मे बांधने के लिए सभी को एक मंच पर आने की जरूरत है साथ ही आदिवासी समाज हमेशा से अपने अधिकारो के लिए सजग रहा है।

जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम अपने प्रखर संबोधन मे कहा आदिवासी समाज क्षेत्र में काफी सजगता के साथ अपने अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है, हमारे समाज काफी संगठित है, उर्जावान युवा लोग आज समाज के बागडोर संभाले हुए है, जिससे समाज में एक उत्साह देखने को मिल रहा है, उन्होने अपने संबोधन मंे कहा किसी भी समाज को आगे बढने के लिए शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और सगठित रहने की जरूतर है हम अगर संगठित है, तो हमंे विकास से कोई नही रोक सकता। जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, मिडिया प्रभारी रामकृष्ण ध्रुव, नोकेलाल ध्रुव, नीलकंठ ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम एवं अन्य अतिथियो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के युवाओ की अब जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि समाज के युवा समाज के रीति रिवाज और सांस्कृति परम्परा को आगे बढायेंगे।
आदिवासी समाज के विकास के साथ समाजिक गतिविधियो पर रातभर होगी चर्चा – लंबे वर्षो के बाद मैनपुर मे आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमे शामिल होने पूरे जिले भर से हजारो की संख्या मे समाज के लोग पहुंचे है जिनके लिए विशाल भंडारा भोजन व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से किया गया है पूरे नगर और क्षेत्र मे आज आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली तो वही रात 9 बजे के बाद समाजिक परिचर्चा और समाज के विकास और उत्थान के लिए वरिष्ठजनो द्वारा रातभर विचार विमर्श किया जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित – आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के जिला अध्यक्ष पुरनसिंह ठाकुर, प्रांताध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव, राधेश्याम मरई, बुधेश्वर ध्रुव, निहाल नेताम, राजकुमार नेताम, लालसिंग मरई, प्रहलाद ध्रुव, डाकेश्वर ध्रुव, गंगाराम नेताम, अशोक मरकाम, अंजोरसिंह कुंजाम, संतुराम नेताम, अशोक ध्रुव, भानुप्रताप ध्रुव, बृजलाल ध्रुव, नोकेलाल ध्रुव, रामसिंग ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, नीलकंठ ठाकुर, शिवदर्शन ध्रुव, अंजोर सिंह नेताम, तोरण ध्रुव, मलेशुराम ध्रुव, रामसिंग मरई, नोहर सिंह ध्रुव, कमलेश ध्रुव, सोहन ध्रुव, सुकचंद मरकाम, रायसिंग ध्रुव, अघनसिंग ध्रुव, कन्हैया ध्रुव, मोतीराम ध्रुव, कोसिंग नेताम, खगेश्वर छेदईया, नंदकिशोर ध्रुव, बृजलाल मरई, बालाराम, तेजराम नेताम, पुरूषोत्तम मरकाम, गणेश कुंजाम, भरतसिंह ध्रुव, जनक ध्रुव, प्रेम ध्रुव, बुधारू धु्रव, बुड़ान ध्रुव, तिजराज नेताम, बिसाहू कुंजाम, कोमन नेताम, शिवराम ध्रुव, पुरानिक ध्रुव, माखन ध्रुव, कृष्ण मरई, कल्याणसिंग ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, पुरूषोत्तम ध्रुव, लीलाराम ध्रुव, यशवंत ध्रुव, महिला प्रकोष्ठ भुनेश्वरी ध्रुव, उर्वशी नेताम, दुलम ध्रुव, मंजु ध्रुव, हेमलाल ध्रुव, गोरेलाल ध्रुव, उमेंदी ध्रुव, पुरन ध्रुव, खेमन नेताम, राकेश ध्रुव, डाकेश्वर ध्रुव, मुकंद मरकाम, शंकर नेताम, पवन कुमार नेताम एवं हजारो की संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित है।




