RAIPUR

झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले को लेकर होगी दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कांफ्रेंस

एनआईए की विशेष अदालत में 10 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए की विशेष अदालत में 10 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले को पीड़ित पक्ष और कांग्रेस पार्टी अधूरा न्याय बताते हुए आगे की लड़ाई लड़ने के लिए रणनीति बना रही है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार के लोगों के साथ बैठक की और तीन बिंदुओं पर सहमति बनी। जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि झीरम घाटी मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले को लेकर आलाकमान से चर्चा की जाएगी, दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए यह जानकारी देश तक पहुंचाई जाएगी और आगे न्यायिक लड़ाई लड़ी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button