राजनांदगांव

नकली शराब लेवल,होलोग्राम,स्टीकर और पैकेजिंग सामग्री मामले में और तीन हुए गिरफ्तार

कुछ दिन पूर्व पुलिस ने मोहारा के एक फार्म हाउस में छापा मार कार्रवाई की थी

AINS NEWS राजनांदगांव… राजनांदगांव जिले के मोहारा पुलिस चौकी के मोहारा गाँव ने एक फार्म हॉउस से कुछ दिन पूर्व नकली शराब लेवल,होलोग्राम,स्टीकर और पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था,जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी,जिसमें आज पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, पूरे मामले को लेकर आज एसपी ने पत्रकार वार्ता लेकर जानकारी दी।

कुछ दिन पूर्व पुलिस ने मोहारा के एक फार्म हाउस में छापा मार कार्रवाई की थी,जिसमें पुलिस ने आरोपियों से 2100 नग प्लास्टिक बॉटल,जम्मू व्हिस्की के लगभग 3000 लेवल और 3000 होलोग्राम स्टीकर और 500 नग पौवा शराब जप्त किया था,साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से इन सामग्रियों को जप्त करने के बाद जब जांच शुरू की तो मामले में एक गिरोह का खुलासा हुआ,जिनके द्वारा नकली होलोग्राम स्टीकर तैयार किया जाता था,

प्रिंटिंग दुकान से ही लेजर प्रिंटर के माध्यम से तैयार किया गया,जिसमें आज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूर्व में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं,साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं,नकली शराब लेबलिंग और बॉटलिंग का खेल यहां चल रहा था।

Back to top button