राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस की सुरक्षा बैठक
पुलिस ने स्पष्ट किया कि समितियों में किसी भी गुंडे-बदमाश या आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को शामिल न किया जाए

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन से पहले निकलने वाली गणेश झांकियों को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वेस्ट जोन पुलिस ने अलग-अलग थानों में गणेश समितियों की बैठक लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने झांकियों को निर्धारित रूट और समय के अनुसार निकालने की हिदायत दी है, ताकि अधिक भीड़ के कारण यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं चाकूबाजी जैसी घटनाओं को लेकर भी समितियों को सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि समितियों में किसी भी गुंडे-बदमाश या आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को शामिल न किया जाए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी कि झांकी या विसर्जन के दौरान चाकूबाजी अथवा अन्य आपराधिक घटना में समिति की संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




