राजधानी के डूमरतराई में ट्रिपल मर्डर, चरित्र शंका के बाद हुआ था पति पत्नी में आपसी विवाद
आरोपी ने स्वयं को भी उसी धारदार हथियार से घायल कर अपनी जान लेने की कोशिश की

AINS NEWS… माना पुलिस थाने की मौके पर पहुंची से मिली जानकारी के अनुसार भुनेश्वर यादव ने देर रात अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू के साथ उसके चरित्र शंका के बाद आपसी विवाद के बाद आरोपी पति ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया इसी बीच दोनों बच्चों के आ जाने से आशीष साहू जिसकी उम्र 10 वर्ष एवं ज्ञान साहू जिसकी उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है को भी धारदार हथियार से हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने स्वयं को उसी धारदार हथियार से घायल कर अपनी जान लेने की कोशिश की।

इस पूरी घटना की जानकारी आज तड़के मकान मालिक और पड़ोसियों ने आरोपी से रात के विवाद की बात पूछने के लिए उसके निवास जाकर देखने पर पूरे मामले का हुआ खुलासा।
मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहार अस्पताल भेजा।




