छत्तीसगढ़

आईपीएस रतन लाल डांगी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार

आरोप पत्र आईपीएस रतनलाल डांगी के ऊपर पीड़िता के द्वारा दिए गए बयानों पर आधारित

AINS NEWS… आईपीएस रतन लाल डांगी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पुलिस विभाग में पदस्थ उप निरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे की पत्नी के द्वारा डांगी पर लगाए गए आरोप पत्र अब न्यायालय में दाखिल हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी पांच बिंदुओं का यह आरोप पत्र आईपीएस रतनलाल डांगी के ऊपर पीड़िता के द्वारा दिए गए बयानों पर आधारित है। इस आरोप पत्र में पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर कहा गया कि पीड़िता के साथ अशोभनीय आचरण का प्रदर्शन करना सामान्य जनमानस एवं समाज में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करता है, जो अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 के नियम 3 (1) का उल्लंघन है।

 

 

Related Articles

Back to top button