गरियाबंद
कपड़े उतार पुल से कूदने की कोशिश में था युवक : डायल 112 की टीम ने बचाया
पुलिस टीम ने उसे समझाईस देकर उसे घर पहुंचाया और परिजनों के सुपुर्द किया

AINS NEWS गरियाबंद… जिला मुख्यालय के नजदीक मालगांव पुल पर आज उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब राहगीरों ने एक युवक को पुल पर पूरे कपड़े उतार, पुल से नीचे कूदने की तैय्यारी में देखा। राह चलते कुछ लोग ठिठककर कुछ देर युवक की अजीब हरकत देखते रहे, फिर उसकी मंशा भांपते ही डायल112 को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक क्रमांक 515 कृष्णा राय और आरक्षक क्रं 376 धनेन्द्र बंजारे,वाहन चालक भानुप्रताप ठाकुर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और युवक को पुल की रेलिंग से नीचे उतारा।
पुलिस आरक्षकों की पूछताछ में युवक ने खुद को पास ही गांव भिलाई का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने उसे समझाईस देकर उसे घर पहुंचाया और परिजनों के सुपुर्द किया।





