दंतेवाडा

दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में रील बनाई तो खैर नहीं, होगी कार्रवाई

श्रद्धालुओं को शांति से दर्शन करने मिले क्योंकि वह दूर-दूर से आते हैं

AINS NEWS… दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र के दौरान रील बनाने फोटो या वीडियो लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा मंदिर की पुजारी हरेंद्र नाथ जिया के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी ना हो इसलिए मंदिर कमेटी और प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

मंदिर कमेटी का मत है कि रील बनाने का ट्रेंड इन दिनों युवाओं में चरम पर है जिससे धार्मिक स्थल भी अछूते नहीं है, ऐसे में अगर किसी मंदिर परिसर में रील बनाई जाती है या फोटो वीडियो बनाए जाते हैं तो उससे अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होना लाजमी है
श्रद्धालुओं को शांति से दर्शन करने मिले क्योंकि वह दूर-दूर से आते हैं ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका ख्याल मंदिर कमेटी और प्रशासन ने रखते हुए यह निर्णय लिया है।

 

Back to top button