छः धंटे में नाबालिग अपहरण के आरोपी हिरासत में, मांगी थी 15 लाख की फिरौती
पुलिस की सख्त घेराबंदी देख आरोपी घबरा गए और अपहृत नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए

AINS NEWS… रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुए एक नाबालिक बच्चों के अपहरण के मामले में पुलिस ने लगभग 6 घंटे की अधिक मेहनत और टेक्निकल एक्सपर्ट की सहायता से 15 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्तओं को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के एक गांव से दबोचने में सफलता मिल गई।

आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग अपहरण कांड का रायपुर ग्रामीण पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से न केवल अपहृत बालक सकुशल बरामद हुआ, बल्कि 15 लाख की फिरौती मांगने वाले दो शातिर आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनांक 16 अक्टूबर को को प्रार्थी ने आरंग थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी कि उनका नाबालिग 8 वर्षीय बच्चे पिता को खेलने व साइकिल चलाने बोलकर निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा।
इसी बीच उनके पास मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को सुरक्षित पाने के लिए 15 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने तत्काल रेंज साइबर सेल से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया।
इस खबर के तुरंत बाद आरंग थाने की पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खोजबीन शुरू कर दीं।
साथ हीं जाने वाले सभी संभावित रास्तों पर चेकिंग प्रारंभ कर दिया साथ ही पड़ोसी जिले में बात करके वहाँ पर भी चेक करने बताया गया, पुलिस की सख्त घेराबंदी देख आरोपी घबरा गए और अपहृत नाबालिग को *ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।* पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
*गिधपुरी से पकड़ाए आरोपी –*
रेंज साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पतासाजी करने पर आरोपियों को जिला बलौदाबाजार के *गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी* में लोकेशन मिली। थाना आरंग पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों के घर में घेराबंदी की करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने इस मामले दो आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपहरण कर फिरौती मांगने की बात स्वीकार की।
*गिरफ्तार आरोपी -*
*1. हेमंत उर्फ छोटू निषाद साकिन दतरेंगी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार*
*2. मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू साकिन दतरेंगी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार*
*3. विधि से संघर्षरत 01 बालक*
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन* जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर यह उनका पहला मामला सामने आया है।




