कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने अपराध मुक्त रायपुर की मांग की, कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात
ऑनलाइन चाकू और धारदार हथियारों की खरीदी पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने अपराध मुक्त रायपुर की मांग की है कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने आज रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें राजधानी में घट रही आपराधिक घटनाओं से अवगत कराया, कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर से अपेक्षा की कि अब शहर को अपराध मुक्त करने की दिशा में पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ ठोस कदम उठाए जाएंगे

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने हेतु कड़ी एवं प्रभावी पुलिसिंग की जाए।अवैध सट्टा, जुआ, नशा एवं शराब के अड्डों को स्थायी रूप से बंद किया जाए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।जनता से चालान के नाम पर की जा रही अनावश्यक वसूली पर रोक लगाई जाए और पुलिस व्यवस्था को नागरिक सुरक्षा केंद्रित बनाया जाए।थानों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने हेतु कड़ी एवं प्रभावी पुलिसिंग की जाए।अवैध सट्टा, जुआ, नशा एवं शराब के अड्डों को स्थायी रूप से बंद किया जाए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।जनता से चालान के नाम पर की जा रही अनावश्यक वसूली पर रोक लगाई जाए और पुलिस व्यवस्था को नागरिक सुरक्षा केंद्रित बनाया जाए। थानों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कानून व्यवस्था से जुड़ी गंभीर घटनाओं के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा और कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, सुबोध हरितवाल, एजाज ढेबर, प्रमोद चौबे, संजय पाठक, आकाश शर्मा, नंदलाल देवांगन, आकाश तिवारी, जी श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे, संदीप तिवारी उपस्थित थे।




