RAIPUR

ठेला गुमटियों से लगभग 5 थैला तम्बाकू जब्त, दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी

प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान

निगम जोन 4 ने छत्तीसगढ़ कॉलेज, सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, हरिनाथ एकेडमी स्कूल, डीकेएस अस्पताल परिसर के पास ठेला गुमटियों से लगभग 5 थैला तम्बाकू को जब्त किया

AINS NEWS… रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाकर आज नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के नेतृत्व, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह , सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उप अभियंता श्री नवीन वर्मा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 4 के तहत छत्तीसगढ़ कॉलेज, सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, हरिनाथ एकेडमी स्कूल, डीकेएस अस्पताल परिसर के समीप की गुमटियों, ठेलों का प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने प्रत्यक्ष अवलोकन किया. स्थल पर प्राप्त जनशिकायत सही मिली. जोन कमिश्नर के निर्देश पर विभिन्न ठेलों, गुमटियों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से लगभग 5 थैला तम्बाकू स्थल पर तत्काल जब्त करने की कार्यवाही सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए की गयी एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.

छत्तीसगढ़ में बनेगी फिल्म सिटी और सांस्कृतिक केंद्र, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्र सरकार से मिली बड़ी सौगात, 147.66 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति

Related Articles

Back to top button